Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि और अधिक सशक्त बनें

पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि और अधिक सशक्त बनें


अयोध्या। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा अवध विश्वविद्यालय में महिला जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला ’‘शी इज चेंज मेकर’’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर रहीं। कार्यशाला में उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि और अधिक सशक्त बनें। पंचायती राज संस्थाओं को बेहतर रूप से समझें। इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग देश भर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम के माध्यम से महिला जनप्रतिनिधियों सरपंचों को पंचायती राज संस्थाओं, लोकतांत्रिक परम्पराओं व संवैधानिक आदर्शों को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं निर्वाचित होकर आई हैं, वे सक्षम हैं, उन्हें अपने आधिकारिक कार्यों को स्वयं ही करना चाहिए न कि संबंधियों पर आश्रित रहना चाहिए।

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश राज्य आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान, राज्य आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी व अपर्णा यादव सहित बड़ी संख्या में जिले की महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments