Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा की कार्यशाला में स्थापना दिवस तथा अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों पर...

भाजपा की कार्यशाला में स्थापना दिवस तथा अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों पर हुई चर्चा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के स्थापना दिवस तथा अम्बेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। नवचयनित मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर जिला तथा मंडल के पदाधिकारी तैयारियां प्रारम्भ दें।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय की सजावट व ध्वजारोहण किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करें। 8 व 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन, 7 – 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी गांवों में प्रवास कर सरकार की योजनाओं की चर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि अम्बेडकर जयंती पर 13 से 25 अप्रैल तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 13 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा परिसर की में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती पर जिले के विभिन्न स्थानों पर बाबा साहब की मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। 15 से 25 अप्रैल तक विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के सर्मथन में ग्राम पंचायतो, क्षेत्र पंचायतों से प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। इसके प्रचार के लिए जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन होगा।

कार्यशाला में विधायक अमित सिंह चौहान, जिपंअ प्रतिनिधि रोहित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष  अवधेश पाडेय बादल, राधेश्याम त्यागी, मनोज वर्मा, अशोक कासौंधन, बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अखंड प्रताप सिंह, शिव गोविन्द पांडे, जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी, किशोरी लाल भारती, सरजू दुबे, सुनील मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह बल्ले, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments