Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशराब का ठेका हटवाए जाने की मांग को लेकर, महिलाओं ने किया...

शराब का ठेका हटवाए जाने की मांग को लेकर, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर के जौकाबाद मोहल्ले में देसी शराब के ठेके को हटाने को लेकर शुक्रवार को मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं सड़क पर उतर आयीं और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था  कि शराब की बिक्री से समाज में बुराइयाँ बढ़ रही हैं, जिससे परिवारों में अशांति और आर्थिक तंगी का माहौल पैदा हो रहा है।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जमालपुर के नाम से आवंटित दुकान को जौकाबाद में संचालित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए दुकान  को अन्यत्र हटाए जाने की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र,रविन्द्र भारती, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,व्यापारी संगठन जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सभासद अनुज सोनकर, अजीत निषाद, नगर महामंत्री विकाश निषाद,नगर मंत्री अमित गुप्ता ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ वार्ता कर मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार से मामले को लेकर वार्ता की और मामला शांत कराया। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि जौकाबाद निवासी आदित्य,लालमणि,सरिता तारा,पुष्पा, शर्मिला,संजना देवी की तरफ से की गई शिकायत की जांच की गई। नवीन सत्र से दुकान को उसी स्थान पर संचालित किया जाएगा जहां के नाम से टेंडर पास हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments