Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघंटा चोरी करने के दौरान अज्ञात ने मंदिर को पहुंचाया नुकसान, मौके...

घंटा चोरी करने के दौरान अज्ञात ने मंदिर को पहुंचाया नुकसान, मौके पर पुलिस तैनात


◆ क्षत्रिय बोर्डिंग के सामने फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे की घटना


◆ यहां पीपल के पेड़ के नीचे बना है छोटा सा मंदिर, चोर की तलाश में पुलिस


अयोध्या। फतेहगंज ओवरब्रिज के नीचे स्थित क्षत्रिय बोर्डिंग के सामने पीपल के पेड़ के नीचे छोटा सा मंदिर है। सोमवार/मंगलवार की रात किसी अज्ञात चोर ने घंटा चोरी करने के दौरान मंदिर को नुकसान पहुंचाया। सुबह मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह व नगर कोतवाली अश्वनीकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मौके पर भारी फोर्स जमा हो गई। हालांकि इसमें किसी स्मैकची के शामिल होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। मंदिर के टूटे निर्माण की मरम्मत कराई जा रही है। मौके पर शांति है।


क्षत्रिय बोर्डिंग के ठीक सामने पीपल का पेड़ है। पीपल के पेड़ के नीचे मौजूद मूर्तियों की पूजा पिछले कई वर्षो से होती आई है। समय-समय पर इसका जीर्णोद्धार भी होता है। स्थानीय लोगो द्वारा यहां कई धार्मिक आयोजन भी कराए जाते है। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान पेड़ को छोटा कर दिया गया। यहां चबूतरा बनाकर एक छोटे से मंदिर का निर्माण कराया गया। स्थानीय लोगो के मुताबिक सोमवार/मंगलवार की रात कोई चोर पेड़ पर टंगा घंटा चोरी करने का प्रयास कर रहा था। घंटा भारी होने के कारण वह नीचे मौजूद मंदिर पर गिर गया होगा। जिससे मंदिर को नुकसान पहुंचा। सुबह मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये। जानकारी पर सीओ सिटी व नगर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। हालांकि स्थानीय लोग ने यहां सूझबूझ का परिचय दिया। जिससे मौके पर पूरी तरह से शांति कायम रही। सीओ सिटी व नगर कोतवाल ने स्थानीय लोगो वार्ता किया। जिसके बाद मंदिर के टूटे हिस्से को ठीक किया जा रहा है। प्रभारी नगर कोतवाली अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि अगल-बगल की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में कोई भी शिकायत स्थानीय लोगो ने नहीं दिया है। सभी लोग मिलकर मंदिर को ठीक करने में लगे है। पूरी तरह से शांति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments