Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडबल इंजन की सरकार में हुआ है अयोध्या का अद्वितीय विकास -...

डबल इंजन की सरकार में हुआ है अयोध्या का अद्वितीय विकास – प्रांशु दत्त द्विवेदी


अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी गुरूवार को अयोध्या पहुंचे। रामलला के दरबार में जाकर दर्शन किया। दर्शन के उपरांत भवदीय इंस्टीट्यूट में युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा, भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री, डा अवधेश वर्मा ने उनका स्मृति चिन्ह देकर तथा माला पहना कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का अद्वितीय विकास हुआ है। हजारों करोड़ की योजनाओं के माध्यम से अयोध्या को सजाया व संवारा गया है। जो निरंतर जारी है।  मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। एयरपोर्ट तथा अर्न्तराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ है। महाकुम्भ में देश विदेश के करोड़ो श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में स्नान किया। सरकार की दूरदर्शिता के कारण ही महाकुम्भ के दौरान आने वाले देश विदेश से रामनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था के साथ रामलला का दर्शन कराया गया है। डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश देश में पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments