Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबारात विदा होने के बाद, दूल्हे के घर पहुंचे दो युवकों ने...

बारात विदा होने के बाद, दूल्हे के घर पहुंचे दो युवकों ने महिलाओं का चेन छीन भागने का किया प्रयास, लोगों ने बांध कर की पिटाई

अम्बेडकर नगर। बारात जाने के बाद दूल्हे के घर पर पहुंचे दो युवक घर में घुस गए, दो महिलाओं के चेन छीन कर भागने लगे हल्ला गुहार पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के लाभापार गांव से रविवार को मालीपुर बाजार में स्थित उजाला मैरिज हाल में बारात आई हुई थी। रात लगभग आठ बजे दो युवक दूल्हे के घर में घुस गए,आरोप है कि दूल्हें के घर में मौका पाकर युवक दोनो महिलाओं की चेन छीनकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच मौके पर मौजूद लोगो ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई कर दोनों को बांध दिया। पकड़े गए युवक अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं। थाना प्रभारी जलालपुर ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments