जलालपुर अंबेडकर नगर। अभी तक लड़कियों को भगा ले जानें के मामले में लड़कों पर आरोप लगते रहे, लेकिन इस बार लड़के को भगा ले जानें का आरोप लगाते हुए मां ने पुलिस से शिकायत किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है लड़के की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि लड़के का उक्त लड़की से कई बरसों से संबंध थे और अक्सर तक आना जाना रहता था इसी बीच गुरुवार की सुबह लड़की मेरे घर आई और मेरे लड़के को जबरदस्ती घर से खींच कर फरार हो गई। लड़के की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।