Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने संयोजकों...

अविवि के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने संयोजकों के साथ किया समीक्षा बैठक


◆ स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन के लिए गठित की गई हैं 23 समितियां


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने समिति के संयोजकों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक में कुलपति प्रो0 गोयल ने 4 मार्चको विश्वविद्यालय की स्थापना के की स्वर्ण जयंती मनाये जाने को लेकर 23 गठित समितियों के संयोजकों के साथ कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में कार्य को निष्पादित करें। कुलपति ने अधिकारियों एवं संयोजकों से स्वर्ण जयंती स्थापना से जुड़ी सभी पत्रावलियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया।

        बैठक में कुलपति प्रो. गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती भव्यता के साथ यादगार होगा। इस उपलक्ष्य में परिसर के विभिन्न विभागों में पीएम उषा के साफ्ट कंपोनेंट के तहत विभिन्न विभागों में शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हो रहे है। विश्वविद्यालय की स्थापना के 50 वर्षो की शैक्षणिक यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए काफी टेबल बुक निकालने की तैयारी चल रही है। इसके अतिरिक्त समारोह में सांस्कृतिक के साथ अन्य गतिविधियां संचालित होगी। बैठक में कुलपति ने स्वर्ण जयंती की भव्यता के लिए सभी से समय से पूर्ण कर लिए जाने का निर्देशित किया गया।

बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. पीके द्विवेदी, डॉ. सुरेन्द्र मिश्र, उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य व डॉ. रीमा श्रीवास्तव, निजी सचिव राजीव त्रिपाठी, रवि प्रकाश मालवीय, आरके सिंह, गिरीशचंद पंत सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments