Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय में मना जश्न

मिल्कीपुर की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय में मना जश्न


◆ अबीर गुलाल उड़ाते कार्यकर्ता जमकर थिरके, आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार


अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रंचड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया। दिन में 11 बजे से ही भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में ढोल- नगाड़े बजने लगे। अबीर गुलाल उड़ाते हुए कार्यकर्ता जमकर थिरके। एक दूसरे को बधाईयों का सिलसिला चलने लगा। पूरा माहौल उत्साह व जोश से भरा नजर आया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखें जलाकर जीत की खुशी साझा की। मिल्कीपुर विधान सभा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पार्टी कार्यालय पर मतगणना का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। पूरा पार्टी कार्यालय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकताओं से खचाखच भरा था। प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के कार्यालय पहुंचने पर शिक्षक नेता वीरेन्द्र बहादुर सिंह, कर्मवीर सिंह, बब्लू मिश्र, आशीष श्रीवास्तव ने 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया।


पार्टी कार्यालय पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कार्यकताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि यह परिवारवाद पर विकास वाद की जीत है। मिल्कीपुर की जनता ने मोदी और योगी सरकार की नीतियां पर मुहर लगा दी है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा जिस तरह का नकारात्मक तथा समाज को बांटने वाली बातें विपक्षी कर रहे थे। उसका जवाब मिल्कीपुर की जनता ने दिया है। यह प्रचंड जीत सभी कार्यकताओं को सर्मपित है। नवनिर्वाचित विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरूंगा। जीत के लिए सभी कार्यकर्ता व जनता को आभार। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा प्रचंड विजय विकास के प्रति जनता का सर्मथन है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय हुई है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव परिणाम ने यह साबित किया है अयोध्या राम भक्तों की है। यहां के लोग हमेशा राम के थे राम के हैं तथा राम के ही रहेंगे। पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि सरकारी योजनाओं तथा उसके सफल क्रियान्वयन जनता में भाजपा के प्रति उत्साह का माहौल था। जिससे यह प्रचंड जीत दर्ज हुई है।

जीत पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, करूणाकर पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख पवन सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, सुनील तिवारी शास्त्री, परमानंद मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, अशोक कसौधन, राम मोहन भारती, अभय सिंह, इंद्रभान सिंह, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, ने कार्यकताओं को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments