Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिलेश को नही मिला प्रभु रामलला के दर्शन करने का समय -...

अखिलेश को नही मिला प्रभु रामलला के दर्शन करने का समय – भूपेन्द्र सिंह चौधरी


अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या आने के बाद भी रामलला का दर्शन न करने पर सवाल खड़ा किया है। इनायतनगर के आस्कर केरला पब्लिक स्कूल में पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव उपचुनाव के प्रचार में अयोध्या आए है। इससे पहले भी वह अयोध्या आ चुके है। प्रभु राम का दर्शन करने के लिए उन्हें समय नहीं मिला। लेकिन सियासत वह जरुर करते है।

                  उन्होंने कहा कि सपा के लोग सनातन धर्म व साधू संतो के बारें में टिप्पणी करते रहते है। उनका स्वभाव व चरित्र सनातन का विरोध करने का रहा है। मुलायम व अखिलेश की सरकार में जिस तरह से अराजकता, गुंडागर्दी, बेइमानी व भ्रष्टचार रहता था। उस समय पूरी सरकार अराजक तत्वों के संरक्षण में खड़ी रहती थी। इस प्रकार की लगातार घटनाएं रही है। जिसमें सपा का चरित्र माफियाओं व अपराधियों के साथ खड़ा होने का रहा है। आज भाजपा सरकार है। यूपी के विकास के लिए सरकार ने काम किया है। संस्कृति आस्था व विरासत के आधार पर हम आगे बढ़ रहे है।

                  उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम किया है। अपराधियों पर हो रही कार्रवाई की वजह से  अपराध में काफी कमी आयी है। सपा की सोच व प्राथमिकताओं में अपना परिवार व जाति है। सपा के लोग अपनी पारिवारिक विरासत को लेकर आगे बढ़ते है। भाजपा हमेशा 140 करोड़ की विरासत को लेकर आगे बढ़ती है। सपा के समय अयोध्या में किस प्रकार गतिविधि होती थी, कारसेवको के नरसंहार का काम सपा की सरकार में हुआ है। आज अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने जो काम किया है। उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। जिस प्रकार से 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है और लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है। आज उत्तर प्रदेश निश्चित रुप से देश में सर्वाधिक धार्मिक पयर्टन वाला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश आज बदलता हुआ प्रदेश सबसे सामने है। इसी आधार पर जनता के बीच में है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशू दूबे, जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, बब्लू मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments