Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धालुओं को भोजन व अन्य व्यवस्थाएं सुगमता के साथ कराए उपलब्ध

श्रद्धालुओं को भोजन व अन्य व्यवस्थाएं सुगमता के साथ कराए उपलब्ध


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने महाकुम्भ प्रयागराज से मौनी अमावस्या स्नान कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम यातायात एवं आवागमन, भोजन और जलपान आदि व्यवस्थाओं को सुगमता के साथ उपलब्धता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न सीमाओं के मार्गों पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दोस्तपुर, खंडौरा जलालपुर आदि का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी/रुट डायवर्जन, भोजन एवं जलपान आदि व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगे समस्त अधिकारियों को निरंतर सतर्क रहते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को नियमित भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं निरंतर सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर सदानंद गुप्ता उप जिलाधिकारी जलालपुर एसडीएम अकबरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments