Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत


अम्बेडकर नगर। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों के दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मौत की सूचना जब घर पर पहुंची तो घर पर कोहराम मच गया, परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

 जानकारी के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत फूलपुर निवासी 32 वर्षीय सकलैन गांव के हैं 18 वर्षीय अयान को लेकर मोटरसाइकिल से गांजा रिश्तेदारी में जा रहा था।  गुरुवार दोपहर बाद न्योतरिया गांव के निकट ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे अकबरपुर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments