Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन फरवरी को आयोजित होगा रक्तदान शिविर

तीन फरवरी को आयोजित होगा रक्तदान शिविर


जलालपुर अम्बेडकर नगर। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हमदर्द कबीला एसोसिएशन द्वारा आगामी तीन फरवरी को डा०केएनएसएम (मेयो हॉस्पिटल )मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा और इसमें सभी स्वस्थ्य नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की गई है।

एसोसिएशन के संस्थापक मेराज अहमद व अध्यक्ष मो० सद्दाम ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है और इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और सभी दानदाताओं को सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।  रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को एसोसिएशन की ओर से प्रमाणपत्र  दिया जाएगा। सभी इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र लेकर शिविर में पहुंच सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments