Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार ने विकासवाद को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है :...

सरकार ने विकासवाद को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है : स्वतंत्र देव सिंह


अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र हैरिंग्टनगंज के निमड़ी गांव में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने घर-घर सम्पर्क किया। ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं व विकास की चर्चा की। पूर्व प्रधान राम अचर कोरी एवं सतीश यादव के आवास पर एकत्र लोगों को सम्बोधित किया।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकासवाद को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है। मिल्कीपुर के लिए कई करोड़ की परियोजनाएं संचालित है। सपा जातिवाद व नकारात्मक राजनीति के सहारे चुनाव लड़ रही है। समाज में झूठ फैला रही है। लेकिन जनता उनके बहकावे में आने वाली नही है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं दी है। महिला कल्याण के लिए कन्या सुमंगला योजना, सुरक्षित मातृत्व योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित योजनाओं की श्रंखलाएं दी है। विद्यार्थियों के अभ्युदय योजना प्रदान की है। प्रधानमंत्री किसान निधि से किसान को आर्थिक सबलता मिली है। आयुष्मान योजना से लोगों का स्वास्थ्य बीमा किया गया है। गावों को मुख्य मार्गो से चौड़ी सड़को से जोड़ा जा रहा है। मुख्य मार्ग फोर लेन व सिक्स लेन बनाए जा रहे है। हजारों करोड़ से अयोध्या नगरी का विकास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments