Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपाईयों ने डिम्पल यादव का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

सपाईयों ने डिम्पल यादव का एयरपोर्ट पर किया स्वागत


अयोध्या। मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव अयोध्या पहुंचने पर सपाईयों द्वारा स्वागत किया गया। गुरूवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
अयोध्या एयरपोर्ट सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि सपा बड़े अंतर से मिल्कीपुर उपचुनाव जीत रही है। महाकुम्भ में हुई दुर्घटना पर उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। तथा सरकार से मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि आज अयोध्या में जिस तरह से कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया है। निश्चित ही समाजवादी पार्टी मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने जा रही है। स्वागत में दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ सांसद डिम्पल यादव कुमारगंज रोड शो के लिए रवाना हुई।
स्वागत करने वालों में महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, राकेश यादव संजय सिंह, राकेश पांडे, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, शिवांशु तिवारी, शमशेर यादव, ऊदल यादव जगदीश यादव, गोपीनाथ वर्मा, राहुल यादव पिंटू, सुरेंद्र यादव, शैलेन्द्र यादव, अभय यादव, मंजीत यादव , मुकेश यादव,करन यादव मुन्नू, विद्याभूषण पासी, उमेश यादव, शहबाज लकी, महमूद खान, रामअजोर यादव, शिव शंकर शिवा, राजनाथ यादव, रामनेवाल पाल, पंकज शर्मा, इत्यादि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments