Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा सांसद डिम्पल यादव के रोड-शो में उमड़े सपाई

सपा सांसद डिम्पल यादव के रोड-शो में उमड़े सपाई


अयोध्या। सपा सांसद डिम्पल यादव ने मिल्कीपुर क्षेत्र रोड-शो किया। रोली शो कुमारगंज खडासा मार्ग से मिल्कीपुर चौराहा, मार्केट होते हुए पेट्रोल पम्प तक गया। रोड शो करने से पूर्व उन्होंने महर्षि वामदेव आश्रम में पूजा अर्चना की। रोड-शो में सड़क के किनारे दोनों तरफ भीड़ जुटी रही। कई स्थानों पर रोड शोक का स्वागत किया गया। सपा सांसद ने रोड-शो में आये लोगों का अभिवादन किया। सपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

    सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि मिल्कीपुर का माहौल समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। जनता भाजपा के साथ नहीं हैं। भाजपा बेईमानी करके चुनाव जीतती है। मिल्कीपुर की जनता भाजपा को लोकसभा चुनाव की तरह फिर हरायेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी सरकार है। सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है। प्रयागराज में महाकुंभ में भाजपा सरकार की लापरवाही सामने आ गयी है। प्रयागराज की घटना दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कुंभ हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है। सरकार मुआवजे की राशि बढ़ायें।

    रोड-शो में सांसद प्रिया सरोज, विधायक डॉ0 रागिनी सोनकर, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद, सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनन्द सेन यादव, तेज नारायण पाण्डेय पवन, जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, बलराम मौर्य समेत अन्य नेता और उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments