Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में घुसे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने मुकदमा...

घर में घुसे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल


बसखारी अंबेडकर नगर। बीती रात एक घर में चोरी करते हुए तीन चोरों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया‌। मिली जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के डड़वां निवासी लाल बिहारी पुत्र रामदेव के घर में बीती 27/28 जनवरी की  रात को तीन चोर घुसकर चोरी करने लगे। इसी बीच  लाल बिहारी की नींद खुल गयी। घर में चोरी की आहट पाकर लाल बिहारी ने  शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। और घेराबंदी करते हुए तीन चोरों को पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस बल के साथ पहुंची हंसवर पुलिस ने तीनों चोरों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया और जब थाने लाकर उनसे पूछताछ की तो तीनों ने  अपनी पहचान क्रमशः विशाल गौतम पुत्र तिलकधारी निवासी काकरहिया, दशरथ गुप्ता पुत्र मुक्कू निवासी डढ़वां, महाजन पुत्र रामकिशोर निवासी ककरहियां हंसवर बताया। तलाशी के दौरान चोरों के पास से एक जोड़ी कान का, एक बिंदी  व एक कील तथा तीन जोड़ी पायल एवं बिछिया बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल लाल बिहारी के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज  दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments