Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों का करेगी...

अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों का करेगी आयोजन


अयोध्या। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता अटल जी की स्मृतियों को संकलित करेंगे। जिसमें कार्यकर्ता पेपर कटिंग, किताबों पर आटोग्राफ, उनका हस्तलिखित पत्र तथा अटल जी से जुडे़ अन्य दस्तावेजों, वीडियो क्लिपिंग को इकठ्ठा करेंगे। कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल जी पर लिखे गये लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जायेगा। जिसे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

15 फरवरी से 15 मार्च के बीच अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रसंशक आमंत्रित किये जायेंगे। सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर जिलें में जो भी लेख व पुस्तकें लिखी गयी हैं उनके लेखकों को सम्मानित किया जायेगा। उनकी संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतिकरण होगा। सम्मेलन में अटल जी के कार्यकाल में प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण होगा।

प्रेस वार्ता में शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, अनुराग त्रिपाठी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments