Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम के अयोध्या धाम व पूरा के विस्तारित क्षेत्र के स्कूल...

नगर निगम के अयोध्या धाम व पूरा के विस्तारित क्षेत्र के स्कूल पांच फरवरी तक रहेंगे बंद


◆ श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय


अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के संगम स्नान के उपरान्त लाखों श्रद्धालुओं द्वारा धर्मनगरी अयोध्या के पवित्र सरयू नदी में स्नान कर विभिन्न मठ-मन्दिरों के दर्शन पूजन किए जाने की सम्भावना है। जिसके कारण नगर निगम के अयोध्या धाम परिक्षेत्र एवं विकासखण्ड पूरा में आने वाले नगर निगम की विस्तारित सीमा में विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी बोर्ड के प्री प्राइमरी से 12 तक के समस्त पारिषदीय, राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 28 जनवरी से पांच फरवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है। प्रबन्धतंत्र, प्रधानाचार्य द्वारा इस अवधि में आनलाइन क्लास चलाई जा सकती है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक कार्य स्थगित रहेगा। लेकिन सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मी विद्यालय अवधि में उपस्थित रहकर अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments