Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडबल इंजन की सरकार ने अन्त्योदय के उद्देश्य को किया साकार -...

डबल इंजन की सरकार ने अन्त्योदय के उद्देश्य को किया साकार – स्वतंत्र देव सिंह


◆ भाजपा नेताओं ने मिल्कीपुर विधानसभा के कई गावों में लगाई चौपाल, किया जनसम्पर्क


अयोध्या। मिल्कीपुर विधान सभा के हरदोईया ग्राम पंचायत में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनचौपाल लगाया। जोरियम, सरूरपुर, अजरौली में रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने घर-घर जनसम्पर्क किया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कोटिया, विनायकपुर, नंदौली, चमरूपुर, नवगवां, मंझनपुर, रामपुर गौहनिया, जयराजपुर, ढोली आसकरन, गद्दौपुर, जगदीशपुर, डीली सरैया, इब्राहिम पुर में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बरियारपुर, पराग पाण्डेय का पुरवा, बरईपारा कुमारगंज में जनचौपाल लगाया।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनचौपाल में कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार किया। समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। डबल इंजन की सरकार में युवाओं को नए अवसर मिले है, किसान समृद्धशाली हुए हैं। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिकों को सम्मान मिला है।

जनसम्पर्क के दौरान रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। तीन तलाक पर कानून बनाया। नारीशक्ति वंदन अधिनियम बनाया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जैसी योजनाओं के श्रंखलाओं से महिलाओं को सम्मान दिया गया है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में सभी ने अभूतपूर्व विकास देखा। देश के नागरिक इस विकास के साक्षी है। अयोध्या को विश्व की धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अयोध्या के ग्रामीणांचलों को विकास की धारा से जोड़ा गया है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने न केवल शोषित वंचित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया। सरकार की योजनाओं से किसान समृद्ध हुए है, गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है महिलाओं का उत्थान हुआ है, श्रमिकों को सम्मान मिला है। भाजपा सरकारों के मूल में ही जनकल्याण की भावना निहित है।

विधायक अमित सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी रघुनंदन चौरसिया, महानगर कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नु, अभय सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल,सुनील तिवारी शास्त्री, राघवेन्द्र पाण्डेय, राम मोहन भारती सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments