Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ स्वागत

एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ स्वागत


बसखारी अंबेडकर नगर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी का अंबेडकर नगर जनपद आगमन पर उपज के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। जनपद मुख्यालय पर स्थित अविरल होटल में आयोजित स्वागत समारोह में स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ जर्नलिस्ट की जनपद इकाई अंबेडकर नगर के पदाधिकारी एवं सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पत्रकार हितों के लिए लड़ी जाने वाली हर लड़ाई व संगठन को मजबूत बनाने में किए जाने वाले हर सार्थक प्रयास में वह हमेशा उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज उपज पूरे उत्तर प्रदेश में पत्रकारों का एक मजबूत संगठन बनाकर तेजी से उभर रहा है। राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट का साथ पत्रकार हितों की लड़ी जाने वाले हर लड़ाई में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है। राष्ट्रीय महासचिव का  स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र ,दुर्गेश पांडे, पीयूष कटैइया ,जिला सचिव दिलीप कुमार सोनी, नरेंद्र कुमार तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, लालू पांडे सहित आदि कई पत्रकार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments