Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररेलवे क्रासिंग पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्रा...

रेलवे क्रासिंग पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्रा की मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बन्द रेलवे क्रासिंग पार करते हुए साइकिल सवार छात्रा की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सोमवार को सुबह मालीपुर धवरूवा रोड पर बन्द रेलवे क्रासिंग पर घठित हुई। मालीपुर थाना क्षेत्र के बैरागल गांव की अनु प्रजापति पुत्री रामसेवक 23 वर्ष बाबा बरुवादास पीजी कालेज परूइया आश्रम में एमए फाइनल की छात्रा थी। जो घर से साइकिल से सोमवार सुबह कालेज के लिए निकली तो रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद था जिसे वह पार करने लगी।इसी बीच आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गयी और मौके पर ही उस की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments