Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक की गला रेत कर व ईट से कूच कर की गई...

युवक की गला रेत कर व ईट से कूच कर की गई हत्या की घटना का चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा


◆ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकरनगर। युवक की गला रेत कर तथा ईट से कूच कूचकर निर्मम हत्या करने के मामले मे पुलिस ने घटना के चंद घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद करते हुए खुलासा कर दिया। और मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एडिशनल एसपी श्याम देव ने भी जायजा लिया। सोमवार सुबह वल्लीपुर गांव के किनारे खड़ंजा पर वल्लीपुर निवासी काजू उपाध्याय उर्फ आदित्य उपाध्याय पुत्र वीरेंद्र उपाध्याय 36 वर्ष का लहूलुहान शव पाया गया।जिस के गले को रेत पर उस के सर को ईंट से कुचल दिया गया था। सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले तो खड़ंजे पर पड़े शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्र होगयी और पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना के सम्बंध में मृतक के चचेरे भाई अविनाश उपाधयाय ने पुलिस से शिकायत करते हए बताया कि उस का चचेरा भाई काजू उपाध्याय रविवार शाम को घर से खेत की तरफ निकले लेकिन रात 8 बजे तक घर वापस नहीं लौटे जिन की काफी छानबीन की गई। मगर पता नहीं चला।सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव के किनारे चौबे मिश्र की बाग के पास एक शव पड़ा मिला । सूचना पर मृतक के पिता मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि शराब पीकर अशोक चौबे पुत्र खरबान चौबे निवासी मुहल्ला चौबाना थाना जैतपुर ने मृतक के साथ लड़ाई की थी।उन्हों ने ही काजू उपाधयाय की हत्या कर दी थी। जिस के बाद सक्रिय हुई पुलिस, स्वाट व एसओजी की टीम ने घटना का चंद घन्टे में ही खुलासा कर दिया। और आरोपी अशोक चौबे को गिरफ्तार कर उस की निशान देही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया। एसपी केशव कुमार ने बताया कि मृतक व आरोपी ने गांव के किनारे साथ साथ बैठ कर शराब पिया और उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई जिस दौरान आरोपी अशोक चौबे ने पहले मृतक के सर पर ईंट से वार किया और बाद में चाकू से उस के गले पर वार कर उस की हत्या कर दी। इस बीच हत्यारे के हाथ में भी कट के निशान लगे। उस का भी मेडिकल करा कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments