Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंविधान हमारे लोकतंत्र का आधार - संजय राय

संविधान हमारे लोकतंत्र का आधार – संजय राय


अयोध्या। संविधान गौरव अभियान में बुधवार को सहादतगंज पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय ने कहा कि सरकार संविधान गौरव अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धान्तों के बार में जनसामान्य को जागरूक कर रही है। संविधान शिल्पी बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र का आधार है। हमारे गौरव का प्रतीक है। संविधान ने हमें समानता का अधिकार दिया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गो को योजनाओं का लाभ दिया गया है। सरकार कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के बारे में सोचती है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान गौरव अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। यह अभियान संविधान के मूल्यों, आदर्शों और अधिकारों को समझने और उनका पालन करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशा गौड, शकुंतला गौतम सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments