Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहापौर ने बार एसोशिएसन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का किया स्वागत

महापौर ने बार एसोशिएसन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का किया स्वागत


अयोध्या। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बार एसोशिएसन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कैम्प कार्यालय सिविल लाइन में स्वागत किया गया। महापौर ने अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, महामंत्री गिरीश चंद्र तिवारी सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा बेहतर कार्यकाल की शुभकामना दी।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि अधिवक्ता समाज का प्रबुद्ध वर्ग है। समाजिक विकास के अधिवक्ताओं के साथ लगातार सम्पर्क व संवाद किया जाएगा। जिससे समाज को एक बेहतर दिशा मिल सके। नगर निगम अयोध्या में साफ सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। उन्होंने बताया कि स्वागत के उपरांत बार एसोशिएसन की उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों से वार्ता की गई। सकारात्मक रूप से अधिवक्ताओं ने अपने विचारों को साझा किया। स्वागत समारोह के दौरान नगर निगम के पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments