अयोध्या। जनकपुर में श्री राम जानकी विवाह के उपरांत प्रभु श्री राम के बाराती मंगलवार को वापस अयोध्या लौटे। भगवान श्री राम माता जानकी, भरत लक्ष्मण तथा शत्रुहन व वधुओं का अयोध्या पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शंख ध्वनि, मंगलाचारण, घंटा घडियाल की मंगलध्वनियों के साथ अयोध्यावासियों ने नववधुओं का स्वागत किया। वधुओं के स्वागत में अयोध्या ने पलक पावड़े बिछाया। राम मंदिर के मुख्य द्वार पर जमकर आतिशबाजी हुई। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने राम बारात पर पुष्प वर्षा किया।



