Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या16 करोड़ 70 लाख की लागत से अयोध्या में बनेगा एक और...

16 करोड़ 70 लाख की लागत से अयोध्या में बनेगा एक और सर्किट हाउस


◆ कौशल्या घाट के पास 25 सौ 20 स्क्वायर मीटर में बनकर तैयार होगा सर्किट हाउस


◆ आधुनिक सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस में होंगे 30 कमरे


अयोध्या। रामनगरी में एक और सर्किट हाउस बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिये कौशल्या घाट के पास भूमि चिह्नित कर ली गई है। कुल 25 सौ 20 स्क्वायर मीटर में निर्माण प्रस्तावित किया गया है। देश विदेश से आने वाले वीआईपी के रुकने के लिए अभी यहां सिविल लाइन्स में बस अड्डे के निकट एक सर्किट हाउस का संचालन किया जा रहा है। भविष्य में वीआईपी की आमद को देखते हुए एक और सर्किट हाउस को बनाने का निर्णय लिया गया है।

सर्किट हाउस में सिर्फ शासन-प्रशासन के ही लोग रुकते हैं। इसलिए इसे मौजूद सर्किट हाउस से भव्य बनाया जाएगा। राम मंदिर मॉडल की तर्ज से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जी प्लस 3 की बिल्डिंग होगी। इसमें 30 कमरे होंगे, प्लस में जिसमें दो वीआईपी रूम शामिल रहेगा। मॉड्यूलर किचन, डाइनिग हॉल, वॉल लाइटिंग, पार्किंग सुविधा और लग्जरी बाथरूम बनाये जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग सीडी-2 के अधिशाषी अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का सारा काम लगभग हो गया है। मीजरमेंट करा लिया गया है। 16 करोड़ 70 लाख की लागत से सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। शासन से धन की स्वीकृति अभी बाकी है। आदेश आते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments