Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअधिवक्ता दिवस पर 27 अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

अधिवक्ता दिवस पर 27 अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान


अयोध्या। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 27 अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक अयोध्या द्वारा किया था।

            रक्तदान करने में वैभव पाण्डेय, विनीत कन्नौजिया, सौरभ निषाद, शंशाक प्रताप सिंह, पुष्कर जायसवाल, राकेश कुमार पाण्डेय, पीयूज कुमार, अतुल कुमार सिंह, सक्षम कुमार श्रीवास्तव, हरी प्रसाद तिवारी, राम शंकर तिवारी, अम्बरीश कुमार शुक्ला,विनोद वर्मा, आशीष मांझी, वृजेश विश्वकर्मा, बीरेंद्र तिवारी, हेमंत विक्रम सिंह, राम प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार, तिजेंद्र यादव, कुंवर शैलेश श्रीवास्तव, अमरेश चंद मिश्र, अभिषेक चौधरी, रुपेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव,जय प्रकाश व अन्य अधिवक्ता शामिल रहें।

        राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के संरक्षक राजेश चौबे ने कहा की यह रक्तदान शिविर अधिवक्ता साथियो के सम्मान में आयोजित किया गया है जिसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

         वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेविका श्वेता राज सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लोगों को न्याय दिलाने के साथ साथ अधिवक्ता साथी जीवन बचाने के लिए भी संकल्प ले चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments