Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव


कटेहरी अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव दुल्लापुर में एक युवक द्वारा साड़ी के फंदे  से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का समाचार है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विवेक राजभर पुत्र किशन राजभर उम्र लगभग 28 वर्ष गाड़ियों की धुलाई के लिए सर्विस स्टेशन खोला था बीती रात उसने सर्विस स्टेशन पर साड़ी से गले में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह लोगों ने फांसी से लटका हुआ देख कर हैरान रह गए। अहिरौली पुलिस ने बताया ऐसी घटना के बारे में मुझे कोई सूचना नहीं है।

चर्चा है कि पत्नी के मायके से ना आने से मृतक परेशान रहता था। समाचार लिखे जाने तक घटना के सही का पता नहीं चल सका घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments