Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का ट्रायल 22 नवंबर को

राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का ट्रायल 22 नवंबर को


अयोध्या । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के लिए राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों का चयन शुक्रवार को किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता हेतु दिनांक 22 नवम्बर 2024 को जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स प्रातः 10 बजे होगा। मण्डल स्तरीय ट्रायल्स अपरान्ह 1 बजे से डा0 भीमराव अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीडा संकुल डाभासेमर अयोध्या में आयोजित किया जायेगा।

उन्होंनें कहा कि अयोध्या जिले के समस्त प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्या जिला स्तरीय चयन व ट्रायल्स में अपने-अपने विद्यालय की महिला खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि में ट्रायल्स हेतु भेजे। क्रीडाधिकारी बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी मण्डलीय ट्रायल्स में निर्धारित तिथि को अपने-अपने जनपद के चयनित खिलाड़ियों को भेजना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments