Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजलभराव की शिकायत पर महापौर ने किया वार्डो का निरीक्षण

जलभराव की शिकायत पर महापौर ने किया वार्डो का निरीक्षण


◆ मुख्य अभियंता को जल्द समस्या के समाधान करवाने का दिया आदेश


अयोध्या। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिराम दास जी की छावनी तथा अशोक सिंघल वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड वासियों के द्वारा महापौर से वार्ड में सीवर लाइन बहाव सुचारू रूप से न होने के कारण जलभराव तथा सीवर लाइन के पानी के सड़क पर फैलने की शिकायत की गई थी। जिस पर महापौर ने जल निगम की टीम के साथ दोनों वार्डों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि तीन चार माह पूर्व सीसी सड़क तथा नाली निर्माण का कार्य कराया गया था। जिसमें ठेकेदार द्वारा सीवर लाइन में निर्माण का अपशिष्ट छोड़ दिया गया था। जिस कारण सीवर लाइन में बहाव सुचारू नही हो पा रहा है। महापौर ने समस्या के समाधान के लिए मुख्य अभियंता नगर निगम को स्थलीय निरीक्षण कर नवनिर्मित सड़क में सुधार करते हुए सीवर लाइन को साफ कराने का आदेश दिया है।

महापौर ने बताया कि दो वार्डो के निवासियों द्वारा जलभराव तथा सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने की समस्या बताई गई थी। जिसपर वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। समस्या के जल्द समाधान के लिए अधिशाषी अभियंता को आदेशित किया गया। महानगर क्षेत्र को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है। निरीक्षण के दौरान पार्षद अंकित त्रिपाठी, रिशू पाण्डेय, जल निगम के अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments