Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बुझावन तिवारी का पूरा के बगल रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान अहिरौली थाना क्षेत्र के बुझावन का पूरा निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र पुत्र पंचम हरिजन के रूप में हुई।

 चर्चा है कि मृतक कहीं बाहर रहता था कुछ दिन पहले घर आया परिवार में पत्नी से विवाद के कारण आए दिन परेशान रहता था। 14 नवंबर की रात में उक्त स्थान पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर जीआरपी व अहिरौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण के बाद पंचनामा करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments