Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार्तिक मेले को लेकर महापौर ने किया अयोध्या के घाटों का निरीक्षण

कार्तिक मेले को लेकर महापौर ने किया अयोध्या के घाटों का निरीक्षण


◆ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए है तैयार – महंत गिरीश पति त्रिपाठी


अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मेले में की तैयारियों को लेकर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या के घाटों का निरीक्षण किया। महापौर ने घाटों पर स्वच्छता, शौचालयों, महिलाओं के कपड़े बदलने के स्थल के नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। घाटों पर फागिंग करवाने, डस्टबिंन रखवाने, प्रकाश की व्यवस्था तथा कूड़ा प्रबंधन के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संत तुलसीदास घाट पर बने नाले पर पटिया रखने का निर्देश दिया। उन्होंने राम की पैडी, सरयू आरती स्थल से राम कथा पार्क तक नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

महापौर ने कहा कि कार्तिक मेले में पूरे देश से श्रद्धालुओं का आगमन अयोध्या में होता है। अयोध्या की महिमा तथा गरिमा के अनुसार यहां आने वाला श्रद्धालु अपने मन में यहां से अच्छी स्मृतियों को लेकर वापस जाए। नगर निगम इसके लिए प्रतिबद्ध है। साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। मेले के दौरान घाटों, रामनगरी के रास्तों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल के व्यापक इंतजाम किए गए है। अयोध्या यहां आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, महाप्रबंधक जलकल, सहायक अभियंता विद्युत यांतरिकज़् एवं निर्माण, अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक एवं जलकल तथा अन्य अधिकारी गण व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments