Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का किया गया द्वितीय मिलान

प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का किया गया द्वितीय मिलान


अंबेडकर नगर। व्यय प्रेक्षक किरन टी०ए० द्वारा मंगलवार को कोषागार में प्रत्याशियों के रजिस्टर का द्वितीय मिलान किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शोभावती वर्मा 12 लाख 15 पंद्रह हजार  चार सौ नवासी रुपए, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी धर्मराज निषाद द्वारा 11 लाख 16 हजार आठ सौ 58 रुपए तथा बसपा के प्रत्याशी अमित वर्मा द्वारा चार लाख 67 हजार तीन सौ इक्यानवे रूपये खर्च किया गया। समस्त चुनाव प्रत्याशी अथवा उनके चुनाव अभिकर्ता उपस्थित रहे। कुल छः प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोविंद कुमार तथा राजेश कुमार द्वारा प्रकाशन कराए जाने की बात स्वीकार किया गया, परंतु कोई अभिलेख नहीं दिया गया। जिन्हें अभिलेख दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्याशी के रजिस्टर का अंतिम/ तीसरा मिलान 18 नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण बृजलाल तथा सहायक व्यय प्रेक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments