Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली


अंबेडकर नगर। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय विद्युत परिषद इंटर  कालेज विद्युत नगर द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न मतदाता स्लोगन एवम नारों का उपयोग करते हुए आम जनता को जागरूक किया गया। बड़े उत्साह से रैली सम्पन्न हुई रैली में लगभग 700 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह , सुमित्रा देवी, डा तारा वर्मा ,अवधेश कुमार प्रधानाचार्य राजकीय विद्युत परिषद इण्टर कॉलेज , प्रमिला वर्माजी ,वीरेन्द्र वर्मा एवं अन्य राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य इस रैली में उपस्थित रहे। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा भी छात्र छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। डीजी एम एच आर अनुराग सिन्हा  ने भी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु छात्रों को प्रेरित किया। इसके बाद मतदाता जागरूकता रंगोली, मेहंदी मतदाता जागरूकता, बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला, बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता भारत का नक्शा, मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट, मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments