Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातालाब में फिसल कर गिरी महिला, मौत

तालाब में फिसल कर गिरी महिला, मौत


अंबेडकर नगर। शौच करने गई अधेड़ महिला का अचानक पैर फिसलने से तालाब में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनो ने नगपुर अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । मामला कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव की है। उक्त गांव निवासिनी 59 वर्षीय इसराजी पत्नी रजई मंगलवार दोपहर गांव के बाहर स्थित तालाब के पास शौच के लिए गई थी जहां अचानक फिसल जाने के कारण तालाब में गिरने से डूब कर मौत हो गई।कुछ समय पश्चात गांव का ही एक व्यक्ति शौच के लिए गया जहां तालाब में महिला को उतराता हुआ देख परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन तालाब से निकाल कर नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ग्राम प्रधान लालू यादव समेत तमाम लोग नगपुर अस्पताल पहुंचे और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments