Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना उप चुनाव में सपा की...

पूर्व विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना उप चुनाव में सपा की जीत निश्चित


बीकापुर, अयोध्या। उपचुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा द्वारा सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को भाजपा नहीं सरकार लड़ रही है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक जयशंकर प्रसाद पांडेय ने मंगलवार शाम को बीकापुर में आयोजित की गई प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें सरकारी कर्मचारी भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। सत्ता दल को जिताने के लिए सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता और विपक्ष से ही लोकतंत्र चलता है। शासन सत्ता में बैठे प्रमुख जिम्मेदारों द्वारा विपक्ष के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव आयोग में शिकायत करने पर चुनाव आयोग शिकायत को संज्ञान में नहीं लेता है। देश की साझी विरासत और भाईचारा को भाजपा समाप्त करना चाहती है। समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को हटाने के लिए आगे प्राइवेट बिल लाने की भी संभावना है। संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में अयोध्या मंडल सहित तमाम जगहों पर हुई हार को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पचा नहीं पा रहा है। बोले कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उप चुनाव की सभी सीटों पर भी सपा लोकसभा की तरह प्रदर्शन दोहराएगी। सपा को उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत मिलेगी। इस मौके पर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, चंद्र प्रकाश सोनी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments