Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार और बाइक की दुर्घटना मे एक मौत दूसरा गंभीर

कार और बाइक की दुर्घटना मे एक मौत दूसरा गंभीर


बीकापुर अयोध्या । कार और बाइक की भिड़ंत में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना सोमवार देर शाम पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर पिपरी भरतकुंड के समीप हुई बताई जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बछरामपुर मजरा पड़रा निवासी अभिषेक और मंगल पांडे का पुरवा बनकट निवासी राहुल यादव छात्र हैं। सोमवार को किसी काम से अयोध्या गए थे वहां से बाइक पर देर शाम घर लौट रहे थे। रास्ते में पिपरी भरत कुंड के समीप सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके एक छात्र लघु शंका करने लगा और दूसरा छात्र मोबाइल फोन से बात करने लगा। इसी दौरान अयोध्या की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। सड़क हादसे में अभिषेक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय भदरसा चौकी पुलिस द्वारा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राहुल यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। जिनका मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में उपचार चल रहा है। सड़क दुर्घटना में हुई छात्र की मौत की जानकारी होने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments