Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी पुलिस ने किया गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। जमानत पर जेल से छूट कर आये दुष्कर्म आरोपी के द्वारा दुष्कर्म पीड़िता  पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए उस की  हत्या करने की धमकी देने व पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी राजू कुमार पुत्र तुलसी निवासी चौदह प्राश को जैतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चौदह प्राश निवासी राजकुमार पुत्र तुलसी के विरुद्ध विगत माह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। अब आरोपी जमानत पर छूट कर घर आया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उस पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने जब बिना शादी किये समझौता न करने की बात की तो आरोपी ने  पीड़िता को गाली गलौज देते हुए धमकी दिया कि यदि समझौता नहीं किया तो तुम्हे उठवा कर तुम्हारी हत्या करवा दूंगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उस का अश्लील वीडियो भी  सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जमानत पर छूटे आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष जैतपुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि उक्त मुकदमें से सम्बंधित वांछित राजू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments