Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोशल मीडिया पर अमार्यादित पोस्ट करने वाला विद्युत संविदा कर्मी भेजा गया...

सोशल मीडिया पर अमार्यादित पोस्ट करने वाला विद्युत संविदा कर्मी भेजा गया जेल


कुमारगंज, अयोध्या। अमर्यादित विवादित पोस्ट करने वाले विद्युत संविदा कर्मी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। भाजपा नेताओं तथा क्षेत्रवासियों के भारी आक्रोश के बाद विद्युत संविदा कर्मी व सभासद पति संतोष कुमार को कुमारगंज पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई कर दिया है। पुलिस ने शांति भंग में एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप एवं एक्स पर अमर्यादित पोस्ट सोशल मीडिया पर करने के बाद मिल्कीपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का आक्रोश बढ़ गया।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज के वार्ड संख्या एक की महिला सभासद के पति ने सोशल मीडिया पर हिंदुओं के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट कर दिया था। पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं और हिन्दुओं ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की। मामले में दुर्गा मिश्रा की तहरीर पर आरोपी संतोष कुमार के विरुद्ध 353 (2) बीएनएस की धारा में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने आरोपी संतोष कुमार को हिरासत में लेकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments