Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत


अम्बेडकर नगर। महरुआ थाना क्षेत्र के खड़ाहरा गांव में रोटावेटर में फंस कर किसान की मौत हो गयी। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के खड़ाहरा गांव निवासी 60 वर्षीय जगन्नाथ अपने खेत में गए हुए थे, उनका पुत्र रंजीत यादव ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था, रंजीत ने अपने पिता से टॉपलीन कसने के लिए कहा, इसी दौरान जगन्नाथ रोटावेटर की चपेट में आ जाने से उनके टुकड़े-टुकड़े हो गए। अचानक हुई इस घटना से घर पर कोहराम मच गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments