Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरत्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापार मंडल ने कोतवाल को...

त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापार मंडल ने कोतवाल को दी बधाई


जलालपुर अंबेडकर नगर। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने कोतवाल को मिठाई खिलाते हुए बधाइयां दी। विदित हो कि जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह द्वारा  दीपावली, दशहरा, छठ समेत तमाम त्योहारों को निर्विवाद रूप से शान्ति पूर्वक ढंग से संपन्न करने पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि द्वारा कोतवाल को मिठाई खिलाते हुए बहुत-बहुत बधाई दी और उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता के चलते कोतवाली क्षेत्र में सभी त्योहार अच्छे ढंग से निपट गये जिसमें कहीं भी कोई विवाद नहीं हुआ । इसके लिए कोतवाल तथा उनकी पुलिस टीम  की खूब सराहना की। इस मौके पर भाजपा नेता मानिकचंद सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश कुमार मिश्रा समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments