Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूको बैंक की देवकाली शाखा में ग्राहक सेवा की हुई शुरूआत

यूको बैंक की देवकाली शाखा में ग्राहक सेवा की हुई शुरूआत


◆ टैब बैकिंग के माध्यम से तत्काल खाता खोलने की सुविधा जल्द होगी उपलब्ध


अयोध्या। यूको बैंक की देवकाली शाखा का उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ अश्वनी कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। स्थानीय स्तर पर अंचल प्रमुख मिलन दुबे के साथ बैंक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शाखा प्रमुख  लोकपति तिवारी ने उपस्थित 100 ग्राहकों के बचत खाते खोलकर ग्राहक सेवा की औपचारिक शुरुआत की। शाखा में जल्द ही टैब बैंकिंग के माध्यम से तत्काल खाता खोलने की सेवा भी शुरू होगी।

अंचल प्रमुख ने कहा कि यह शाखा स्थानीय निवासियों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सेवाएँ तथा वित्तीय समावेशन का लाभ भी प्रदान करेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए शाखा की भूमिका पर प्रकाश डाला। अंचल प्रमुख द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। तथा नई शाखा के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की।

उपरोक्त कार्यक्रम में उप अंचल प्रमुख नीरज कुमार, मुख्य प्रबंधक विक्रांत त्यागी, वरिष्ठ प्रबंधक यतिन जोशी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments