Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारहस्मय ढंग से लापता हुए दो नाबालिग सगे भाई

रहस्मय ढंग से लापता हुए दो नाबालिग सगे भाई

बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के बछरामपुर निवासी दो सगे नाबालिग भाई शनिवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। लापता बालको के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बछरामपुर निवासी अंसार अली द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक उनके दो पुत्र मोहम्मद साईद 13 वर्ष तथा इरफान अली 10 वर्ष शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से बकरियों के लिए पत्ती लेने गए थे। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। खोजबीन की जा रही है लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। दोनों भाइयों के गायब होने से परिजन अनहोनी के आशंका से काफी परेशान है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद धारा 1372 बीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज करके खोजबीन कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments