Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने फांसी लगाकर दी जान


जलालपुर अंबेडकर नगर।  22 वर्षीय युवक ने बंद कमरे में पंखे से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहब तारा का है। मोहल्ला निवासी हिमांशु पुत्र पप्पू गौड 22 वर्ष  किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट फटकार दिया और शाम को एक दूसरे मकान पर जहां कोई परिजन नहीं रहते हैं वहां पहुंचकर कमरा बंद कर पंखे के सहारे गमछे से फांसी लगाकर लटक गया । कुछ देर बाद जब परिजनों को इस बात की भनक लगी तो पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने शव को पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments