कुमारगंज सौ शैय्या अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से वार्ता की। मरीजों ने सही इलाज होने के बात कही। मरीजों ने बताया कि यहां पर अल्टासाउंड की मशीन है। मरीजो ने काफी दिनों से रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नहीं होने कारण अल्टासाउंड न होने की बात कही। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से वार्ता कर जल्द तैनाती का आश्वासन दिया। कम्पोजिट विद्यालय कुचेरा बाजार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से वार्ता किया। उनके शैक्षिक स्तर को परखा। उपस्थिति कम होने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि त्यौहारों के कारण छात्रों की उपस्थिति कम है। उन्होंने प्रधानाध्यापिका तथा अन्य अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों के अभिभावकों से वार्ता करें तथा व्यक्तिगत मिल कर छात्रों को ड्रेस में स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करें। जुलाई माह से रसोईयों का वेतन भुगतान न होने की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर दीपावली से पहले वेतन भुगतान करवाने का आश्वासन दिया। 