Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअनुवाद अध्ययन में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूजा ने किया जिले का...

अनुवाद अध्ययन में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूजा ने किया जिले का नाम रोशन 


अयोध्या। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में अध्यननरत पूजा तिवारी ने अनुवाद अध्ययन में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पूजा खजुराहट, अयोध्या की रहने वाली है। पूजा ने इस क्षेत्र में अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त की। उन्होंने अपने चतुर्थ  सेमेस्टर में 78   प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि उनका कुल औसत प्रदर्शन 74.5 प्रतिशत रहा है। पूजा को अंग्रेजी और हिंदी विषयों में स्नातक की उपाधि भी 73 प्रतिशत के साथ इसी विश्वविद्यालय से मिली थी।

पूजा ने बताया कि अनुवाद न केवल संवाद को सुलभ बनाता है, बल्कि समाज के विभिन्न हिस्सों के बीच आपसी समझ और सामंजस्य को भी बढ़ाता है। भारत जैसे भाषाई विविधता वाले देश में अनुवाद की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। उन्होनें कहा कि अनुवाद केवल शब्दों का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि यह दो भाषाओं और संस्कृतियों के बीच एक सेतु का काम करता है, जिससे परस्पर सांस्कृतिक समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि अनुवाद के क्षेत्र में भविष्य में और भी महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

उनके पिता श्री विपनेश तिवारी ने कहा, “पूजा ने हमेशा से शिक्षा में उत्कृष्टता पाने  के लिए प्रयास किए हैं, और आज उनकी यह सफलता हमारे लिए गर्व का विषय है। पूजा की इस उपलब्धि पर उनके पारिवारिक सदस्यों, मित्रों, सहपाठियों, जनपद वासियों ने उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments