Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सासंद ने लगाया विशेष सदस्यता अभियान

पूर्व सासंद ने लगाया विशेष सदस्यता अभियान


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा रानीबाजार मंडल तथा मुमताज नगर में विशेष सदस्यता कैम्प लगाया गया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व आयोजन स्थल पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कैम्प में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश का भविष्य भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों से ही सुरक्षित है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत एक विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हो रहें है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों में अंतिम व्यक्ति के उत्थान की भावना निहित है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम और उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है। जनता सब जान चुकी है।

मौके पर रानी बाजार मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, शिव शंकर मौर्य, चन्द्रशेखर तिवारी, अम्बिका दूबे, सत्य प्रकाश साहू, रवि कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, उमेश, आन्तिमा, गिरजा देवी, सतीश यादव, जितेन्द्र यादव सहित सैकड़ो स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments