Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफरियाद लेकर थाने पहुंची महिला की हालत देख थाना प्रभारी ने कराया...

फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला की हालत देख थाना प्रभारी ने कराया भोजन


◆ बीमार बच्ची का कराया इलाज, मंगवाया नया कपड़ा


जलालपुर अम्बेडकरनगर। बेघर हुई महिला की विपन्नता को देखकर थानाध्यक्ष ने दरियादिली दिखाते हुए असहाय महिला के आसू पोछने का कार्य किया। जिससे थानाध्यक्ष की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है । उक्त महिला को पति व ससुराल जनो द्वारा घर से बेघर कर घर मे ताला लगा दिया गया। जिससे आहत होकर महिला अपने अबोध बच्चे को साथ लेकर भूखे प्यासे की हालत में न्याय पाने के लिए जैतपुर थाने में पहुंची। जहाँ बच्चे को काफी बुखार था। थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने महिला के अबोध बच्चे की दशा देख को देख दिल पसीज गया ।  थाना अध्यक्ष ने दरिया दिली दिखाते हुए दोनों को भोजन कराया तथा नया वस्त्र खरीद कर अपने हाथो पहनाया तथा  बच्चों की इलाज की व्यवस्था करवाई। इस प्रकार की  दरिया दिली  दिखाने पर थाना क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है और परिजनों को बुलाकर  समझाया बुझाया ततपश्चात परिवार के साथ भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments