Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइक फिसलने से हुई दुघर्टना से बाइक सवार दो लोगों की मौत

बाइक फिसलने से हुई दुघर्टना से बाइक सवार दो लोगों की मौत


◆ नवीन मंडी चौकी क्षेत्र के रायबरेली रोड पर हुआ हादसा


अयोध्या। चौकी नवीन मंडी कोतवाली नगर क्षेत्रार्न्तगत रायबरेली रोड पर हुई सड़क दुघर्टना में मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। बाइक फिसलने के कारण दोनों डीसीएम के नीचे आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गभीर रुप से घायल दूसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

                  सुबह 11 बजे बनबीरपुर थाना कैंट निवासी छठी यादव उर्फ सत्यनारायन यादव पुत्र मंगरु यादव व राम सिंह (45) पुत्र सीताराम रायबरेली रोड़ पर कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक फिसल गयी। जिसके बाद वह पीछे से आ रही डीसीएम के नीचे आ गये। दुघर्टना में घायल छठी यादव उर्फ सत्यनारायन यादव की मौके पर मौत हो गई। गभीर रुप से घायल रामसिंह को इलाज के जिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। डीसीएम व मोटरसाईकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments